सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.65 बोर का देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा के रूप में हुई है। वह विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

