जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 26 अप्रैल की रात हुई इस घटना के बाद गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख अफरीदी उर्फ खदबद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े एक संगठित गिरोह का सदस्य है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

