Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: अवैध मदिरा की बिक्री पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने प्रभावी आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

    पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में अभियुक्त गणेश पात्रो के घर और उससे संचालित किराना दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की करीब 10.260 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि, छापेमारी स्थल के पास मार्ग अवरुद्ध होने के कारण आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

    वहीं बागबेड़ा थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा रोड स्थित संवेदनशील इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त राज कुमार सिंह के घर से लगभग 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। छापेमारी दल की तत्परता के चलते आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्रशासन ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    एक गिरफ्तार जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में शराब बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया
    Next Article जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.