समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल कोटे में नामांकन, अवैध शराब बिक्री, पेंशन, ट्रेड लाइसेंस, जल प्रदूषण, घरेलू विवाद और अवैध कब्जे समेत कई मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

