कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका के विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्य दिवस होने के बावजूद पंचायत सचिवालय में ताला लटका मिला और प्रखंड या अंचल का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। इस पर विधायक ने मौके से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा को फोन कर स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है, जिससे उन्हें…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में मौसम ने लगातार दूसरे दिन करवट ली। गुरुवार शाम शहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही, जबकि शाम होते-होते घने काले बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद तेज गर्जना और वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में कुछ देर के लिए लोग घरों और दुकानों में रुकने को मजबूर हो गए।…
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र परिषद् (स्टूडेंट्स काउंसिल) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। परिषद् के सदस्यों का चयन बी.एड. विद्यार्थियों द्वारा लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के जरिए किया गया, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। समारोह में प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान करते हुए इसे केवल प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दायित्व बताते हुए ईमानदारी,…
ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल की 12वीं (आर्ट्स) की छात्रा शौर्या श्रीवास्तव ने आईएससी 2026 की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शौर्या ने न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि अपने परिवार और शहर का नाम भी गौरवान्वित किया है। वह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं, जबकि उनकी माता जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह में शिक्षिका हैं। शौर्या…
रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत डुडका उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. जया मोइत्रा के नेतृत्व में चिकित्सीय टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित कुल 37 ग्रामीणों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की। जांच के दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ चश्मे भी उपलब्ध कराए गए,…
अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। खेल मंत्रालय, भारत सरकार और ‘खेलो इंडिया’ के विजन के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन (खेल शाखा) द्वारा आयोजित इस लीग के अंतिम दिन सोनारी स्थित गुरु जाट संघ मैदान में रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता देखने को मिली, जहां शहर की बेटियों ने अपने शानदार खेल कौशल और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों…
ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सदर प्रखंड स्थित कीताडीह ईवीएम वेयर हाउस का गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सीसीटीवी निगरानी, रिकॉर्ड संधारण और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी…
समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अस्पताल के सेवानिवृत्त तकनीशियन देवेंद्र मंडल से बकाया राशि के भुगतान के एवज में घूस की मांग की थी। देवेंद्र मंडल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवा काल और अन्य मदों के लगभग 39 लाख रुपये बकाया थे। इस राशि के भुगतान के लिए वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार ने उनसे एक लाख…
नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में नगर निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को विकास कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने और पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।…
जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि (बर्फबारी) भी देखने को मिली। मौसम के इस बदले रूप से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा और ओलों ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ। अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से…
