ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल की 12वीं (आर्ट्स) की छात्रा शौर्या श्रीवास्तव ने आईएससी 2026 की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शौर्या ने न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि अपने परिवार और शहर का नाम भी गौरवान्वित किया है। वह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं, जबकि उनकी माता जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह में शिक्षिका हैं। शौर्या की इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। फिलहाल शौर्या देश के किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई जारी रखने की तैयारी कर रही हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं।

