मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक राष्ट्र संवाद संवाददाता अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जिसे मई दिवस के नाम से जाना जाता है, हर वर्ष 1 मई को दुनिया भर में श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके संघर्षों की याद में मनाया जाता है। यह दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मजदूरों के लंबे संघर्ष, बलिदान और अधिकारों की जीत का प्रतीक है। मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 19वीं सदी में औद्योगिक क्रांति के दौरान हुई, जब कारखानों में काम करने वाले मजदूरों को बेहद कठिन परिस्थितियों में 12 से 16 घंटे तक काम करना पड़ता…
Author: dhiraj Kumar
कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार सुबह कमारगोड़ा चौक पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद किए गए। हालांकि, चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 7XO तेज रफ्तार में जांच स्थल की ओर आ रही थी। पुलिस ने जब वाहन रोकने का संकेत दिया, तो चालक ने रफ्तार…
मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : इंटक के अगुआई में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली गई। यहां विभिन्न यूनियनों के सैकड़ों मजदूर नेताओं का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर स्थित संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के प्रतीमा पर आगंतुकों ने माल्यार्पण किया। मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि…
मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शहर में सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। शीला मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि समाज में जागरूकता और…
मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सफाईकर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा के नेतृत्व में कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित डिपो में 45 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफाईकर्मियों को हॉट-पॉट लंच बॉक्स भेंट किए गए। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर उनके योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अमित शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी…
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम राष्ट्र संवाद संवाददाता साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी तथा युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन सभी…
देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 31 मई 2026, रविवार को सायं 5:30 बजे JNAC, साकची, जमशेदपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं उत्कृष्टता के मूल्यों को समाज में बढ़ावा देना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, खेल प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स की हालिया उपलब्धियों…
जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में जनगणना 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस महाअभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगी। खास बात यह है कि पहली बार आम नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है। इसके तहत 1 मई 2026 से लोग…
अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के 42 अपग्रेडेड हाई स्कूलों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जमशेदपुर यूथ कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस का कहना है कि अपग्रेड किए गए अधिकांश विद्यालयों में अब तक विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही कई स्कूलों…
झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में विद्यार्थियों में बढ़ती स्क्रीन की लत को लेकर सुराज्य अभियान ने आवाज़ बुलंद की है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर झारखंड में भी कर्नाटक की तर्ज पर स्क्रीन टाइम नियंत्रित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से किशोरों की पढ़ाई, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभियान ने छात्रों के लिए स्क्रीन टाइम सीमा तय करने, स्कूलों में डिजिटल वेल-बीइंग को…
