Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सफाईकर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा के नेतृत्व में कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित डिपो में 45 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर सफाईकर्मियों को हॉट-पॉट लंच बॉक्स भेंट किए गए। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर उनके योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अमित शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी प्रतिदिन कठिन परिश्रम कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

    उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी सुबह जल्दी घर से निकलते हैं और देर शाम लौटते हैं। ऐसे में कई बार उचित लंच बॉक्स नहीं होने के कारण वे ताजा भोजन साथ नहीं ले जा पाते। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले हॉट-पॉट लंच बॉक्स उपलब्ध कराए गए, ताकि वे कार्यस्थल पर भी ताजा भोजन ग्रहण कर सकें।

    हॉट-पॉट लंच बॉक्स पाकर सभी सफाईकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक प्रेरित करेगा।

    कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, वरिष्ठ नेता शेषनाथ पाठक, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, तारक मुखर्जी, चुन्नु भूमिज, उषा यादव, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स। मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम
    Next Article मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.