ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार जमशेदपुर: शहर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओलीडीह थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गंगा अस्पताल के सामने स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास अवैध रूप से नशे का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग…
Author: dhiraj Kumar
‘बाबा’ और नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी, साकची बाजार में महिला से गहने लेकर फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां बसंत सिनेमा के पास गोलमुरी केबुल टाउन निवासी मंजू देवी को दो शातिर बदमाशों ने झांसे में लेकर उनके कीमती गहने ठग लिए और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंजू देवी साकची बाजार खरीदारी करने आई थीं, तभी एक व्यक्ति बाबा का भेष धारण कर उनके पास पहुंचा और बातचीत के दौरान घर की समस्याओं को दूर करने का दावा करने लगा। इसी बीच…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा पर कांग्रेस का हमला, दोहरे चरित्र का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस की ओर से तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दयामनी बारला ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया विरोधाभासी है। एक ओर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्तिकरण से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया…
‘ग्लोबल यूनिवर्सल इंडिया 2026’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, मॉडल्स को मिलेंगे कई अवसर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: फैशन और ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाले युवाओं के लिए ‘ग्लोबल यूनिवर्सल इंडिया 2026 सीजन-6’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन राहुल ठाकुर के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जिसमें मिस्टर, मिस और मिसेज कैटेगरी के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सबटाइटल सैश, अवॉर्ड और प्रमाण पत्र के साथ डिजाइनर वॉक, प्रोफेशनल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और ग्रूमिंग का अवसर दिया…
“दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 4 मई, सोमवार। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित केन्द्र के परिसर में आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF 2026) का उद्घाटन सायं 6 बजे आईजीएनसीए के समवेत सभागार में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव वैश्विक सिनेमा, कला और साहित्य की विविध अभिव्यक्तियों को एक साझा मंच पर लाने की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जो विश्वभर की सांस्कृतिक धाराओं…
बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार एवं भाजपा की जीत का श्रेय उत्तर भारतीयों को दिया है। उनके अनुसार 1977 के बाद से वहां की सरकार है उत्तर भारतीयों के साथ दोहरा मापदंड वाला व्यवहार करती रही है। अधिवक्ता के अनुसार चाहे वह वाम मोर्चा की सरकार हो या तृणमूल कांग्रेस की सरकार, इन सरकारों ने हमेशा ही उत्तर भारतीयों को शोषक, बाहरी और अत्याचारी का तमगा लगाते रहे। जबकि पश्चिम बंगाल के औद्योगिकीकरण एवं…
पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर क्षेत्र में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 से ज्यादा लाभार्थी रविवार की सुबह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे। इन्होंने श्री राय से अपना दर्द साझा किया। लोगों ने उनसे कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। किराये के मकान में रह रहे हैं। पीएम आवास योजना का पूरा पैसा जमा कर देने के बावजूद सरकार ने अभी तक उनके मकान की चाबी उन्हें नहीं दी। इससे उनकी माली हालत और खराब…
झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यह पुनर्गठन संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और स्पष्ट…
झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में शिक्षा और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रणी संस्था माइंड मंत्रा अबेकस, जिसे ईस्टर्न इंडिया की नंबर-1 अबेकस कंपनी माना जाता है, ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट पहल से छात्रों को प्रोत्साहित किया है इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किड्स पैराडाइस एंड टेल्को रिक्रूशन क्लबटेलको के द्वारा आयोजन किया गया । संस्था द्वारा राज्यभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे झारखंड स्तर पर आयोजित की…
स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर में मछलियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। बीते माह दो स्थानों पर मछलियां मरी थीं। रविवार को डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में हजारों मरी हुई मछलियां पाई गईं। सुबह तीन बजे के करीब मछुआरे जब यहां मछली मारने आए तो बिना जाल के ही मछलियां उनके हाथ में आ गईं। सभी मछलियां मृत थीं। जनता दल (यूनाइटेड) के सोनारी मंडल के अध्यक्ष चुन्नू भूमिज ने इसकी सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय…
