कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पिघलाकर बनाई गईं सोने की अंगूठियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्नैचर और एक ज्वेलरी दुकानदार शामिल है, जिसने लूटी गई चेन को खरीदकर पिघला दिया था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 मई को अनिता चौधरी के गले से स्कूटी सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश पटेल और प्रीतम सिंह उर्फ…
Author: dhiraj Kumar
महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को धूमधाम से मनाएगा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की ओर से गुरुवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से मनाने की जानकारी दी गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पांच पुरोहितों के शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके बाद हजारों लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों के सदस्य भगवा…
टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी…
जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट मोड़ पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष तथा एक हाथ को तोड़ दिये जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के सदस्य घटनास्थल पर जुट गये। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात शरारती तत्वों…
महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और लकड़ी जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। झारखंड मुख्य मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में…
जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय का घेराव पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : राज्य में लगातार बढ़ रही बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जमशेदपुर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी…
टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू किए जाने के फैसले का पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने स्वागत किया है। सम्मेलन के जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में लंबे समय से चल रहे प्रयासों और आंदोलन का परिणाम है। इस मांग को लेकर सम्मेलन द्वारा सांसद को ज्ञापन सौंपने, टाटानगर स्टेशन पर प्रदर्शन करने और जरूरत पड़ने…
झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। जानकारी के अनुसार झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र की सभी सातों विधानसभा सीटों पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इनमें झाड़ग्राम…
जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देश भर के पर्यावरणविद, खास कर नदी और पर्वतों के लिए काम करने वाले लोगों का जुटान होगा। सेमिनार में पर्वत एवं नदियों की स्थिति, उनके भविष्य और उनके संरक्षण पर विशद चर्चा की जाएगी। तरुण भारत संघ और युगांतर भारती इसके मुख्य आयोजक हैं। इसके अलावा आयोजन में आईआईटी (आईएसएम, धनबाद), जल बिरोदरी, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा…
हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली सड़क का बुधवार को सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली इस 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण…
