Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

    जानकारी के अनुसार झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र की सभी सातों विधानसभा सीटों पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इनमें झाड़ग्राम जिले की चार सीटों के साथ-साथ पश्चिम मेदिनीपुर की दो और पुरुलिया की एक सीट शामिल है। इस बड़ी सफलता का श्रेय संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं के मेहनत को दिया जा रहा है।

    इस मौके पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत है, जहां जनता ने भय और राजनीतिक हिंसा की राजनीति को नकार दिया है।

    उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। साथ ही सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन
    Next Article टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.