Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर
    Breaking News Headlines

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू किए जाने के फैसले का पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने स्वागत किया है। सम्मेलन के जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

    उन्होंने कहा कि यह सफलता जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में लंबे समय से चल रहे प्रयासों और आंदोलन का परिणाम है। इस मांग को लेकर सम्मेलन द्वारा सांसद को ज्ञापन सौंपने, टाटानगर स्टेशन पर प्रदर्शन करने और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन की चेतावनी देने जैसे कदम उठाए गए थे।

    श्री मिश्रा ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया, जिससे यह पहल संभव हो सकी।

    उन्होंने बताया कि जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग व्यापार, सामाजिक और पारिवारिक कारणों से राजस्थान आते-जाते हैं। अब सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

    सम्मेलन ने उम्मीद जताई है कि यह सेवा जल्द ही शुरू होगी, जिससे कोल्हान क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

    आंदोलन का दिखा असर टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन
    Next Article जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो।।

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.