Author: dhiraj Kumar

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : राष्ट्रकवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को साकची स्थित टेगोर अकादमी स्कूल द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरुदेव के विचारों और आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर रवींद्रनाथ टैगोर के साहित्यिक योगदान और सांस्कृतिक विचारों को याद करते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े नारों से माहौल प्रेरणादायक बना रहा।…

Read More

टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 9 मई 2026: टाटा पावर के ठेका मजदूर पवन कुमार और संजीव प्रसाद के कथित गलत स्थानांतरण तथा ठेका प्रबंधन कंपनी ताज टेक्नो द्वारा मजदूरों के ओवरटाइम (OT) का भुगतान निर्धारित दुगनी दर से नहीं किए जाने के मामले में को उप श्रमायुक्त (DLC) कार्यालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने संबंधित प्रबंधन को निर्देश दिया कि मजदूरों के बकाया ओवरटाइम भुगतान की गणना कर पूरी राशि उप श्रमायुक्त कार्यालय में जमा कराई जाए, ताकि…

Read More

जमशेदपुर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 3.18 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्र संवाद संवाददाता Jamshedpur के जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 3,18,765 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 3,08,616 प्रीलिटिगेशन केस और 10,149 लंबित न्यायालयीन मामले शामिल हैं। लोक अदालत के माध्यम से कुल 8 करोड़ 16 लाख 24 हजार 299 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन रांची से झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद एवं अन्य उच्च न्यायाधीशों ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र…

Read More

प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद पुलिस द्वारा प्रिन्स खान गैंग के खिलाफ किए गए खुलासे ने राज्य में संगठित अपराध, रंगदारी और उसके कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एसएसपी प्रभात कुमार ने दावा किया है कि गैंग का नेटवर्क हवाला, बिटकॉइन और फर्जी बैंक खातों के जरिए संचालित हो रहा था तथा प्रिन्स खान के पाकिस्तान और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों की जांच में जानकारी मिली है। पुलिस का यह भी कहना है कि अब प्रिन्स खान को आर्थिक मदद देना आतंकवाद को…

Read More

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ, 503 यूनिट रक्त संग्रहित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 8 मई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त सह रेड क्रॉस अध्यक्ष श्री राजीव रंजन, एसडीओ सह उपाध्यक्ष श्री अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल, जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, समाजसेवी एवं रेड क्रॉस पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास सिंह, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, टीआरएफ लिमिटेड के कॉरपोरेट…

Read More

450 रुपये गैस सिलेंडर का वादा भूल गई सरकार : सांसद बिद्युत बरण महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंड सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। सांसद ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अप्रैल माह में सेवानिवृत्ति हुए टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर…

Read More

उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच करते हुए अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। अनुमंडल अस्पताल में उपायुक्त ने मरीजों और परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी ली तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को…

Read More

साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था ‘साहित्योदय मंच’ को साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21-22 मार्च को आयोजित 24 घंटे के ऑनलाइन ‘दुर्गायन अखंड काव्यार्चन’ और पांचवें महाकाव्य ग्रंथ ‘दुर्गायन’ पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश-विदेश के ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने भाग लेकर विश्व कल्याण और वैश्विक संकट के समाधान की कामना…

Read More

पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : घाटशिला के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की कथित आत्महत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में पीडीएस डीलरों की समस्याओं को लेकर विरोध तेज हो गया है। विभिन्न संगठनों और पीडीएस डीलरों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक डीलर लंबे समय से बकाया कमीशन, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुसाइड नोट में भी आर्थिक परेशानी और लंबित भुगतान का…

Read More