जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सड़क हादसा, दो लोग घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 28 नंबर रोड के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है, जो 10 नंबर बस्ती का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरे घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही प्रवीण के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।…
Author: dhiraj Kumar
डिमना चौक में मेयर सुधा गुप्ता ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को जयंती पर किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज…
अभ्युदय, सेवा भारती, क्रीड़ा भारती, पूर्व सैनिको ने बाबासाहेब आंबेडकर जयंती सह मोइरँग दिवस मनाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एग्रिको क्लब हाउस में अभ्युदय, सेवा भारती, क्रीड़ा भारती एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती सह मोइरँग दिवस पर रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान महोत्सव में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख जनों में रांची से सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, राज कुमार सिंह, अभ्युदय के राजा झुनझुनवाला, क्रीड़ा भारती के शिवशंकर सिंह, राजीव कुमार पूर्व सैनिक से राजेश पाण्डेय, सिद्धनाथ सिंह, भाजपा से अमरप्रीत…
भाजपा ने अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 अप्रैल। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और अन्य नेताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल मार्च निकाला और नारे लगाए। नेताओं ने बाबा साहेब के बताए सामाजिक समानता, एकता और न्याय के…
मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने रक्तदान कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया राष्ट्र संवाद संवाददाता खालसा प्रकट दिहाड़े (बैसाखी) के पावन अवसर पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में 113 यूनिट रक्त संग्रहित कर बैशाखी पर्व को और भी गौरवशाली बना दिया। मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब मानगो में धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा था, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सिख धर्म प्रचारक भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) के सान्निध्य में धार्मिक समागम भी संपन्न हुआ।…
झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प । राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए…
चास थाना प्रभारी पर गिरी गाज: वायरल ऑडियो के बाद SP का एक्शन, सुषमा कुमारी हटाई गईं राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें आम जनता के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद SP ने सख्त कार्रवाई करते हुए चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी को उनके पद…
टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में क्रेच सुविधा का आधुनिकीकरण, कर्मचारियों के कल्याण को मिला नया आयाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 अप्रैल 2026: कर्मचारियों के कल्याण और समावेशी कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने अपनी क्रेच सुविधा का नवीनीकरण किया है। उन्नत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस क्रेच का उद्घाटन मोइत्रेयी चक्रवर्ती की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वरिष्ठ नेतृत्व—जया सिंह पांडा (चीफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट एवं चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर), डॉ. सौराज्योति डे (चीफ, टिनप्लेट) तथा राकेश्वर पांडेय (अध्यक्ष, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन)—भी उपस्थित…
यूसिल में राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, शहीदों को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा, 14 अप्रैल। यूसिल में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अग्नि शमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को की गई। इस अवसर पर 1994 में मुंबई के विक्टोरिया डॉकयार्ड अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर एवं फायर इंचार्ज बलविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कमांडेंट तारा चंद ने…
नेपाली सेवा समिति गोलमुरी के नववर्ष समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:नेपाली सेवा समिति, गोलमुरी द्वारा नववर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी विकास सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक नेपाली नृत्य, गीत और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की…
