पहाड़ों और नदियों के संरक्षण पर जमशेदपुर में 22-23 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सहित देशभर में पर्वत शृंखलाओं और नदियों पर बढ़ते अतिक्रमण, खनन, प्रदूषण और अवैज्ञानिक विकास कार्यों से उत्पन्न संकट पर गंभीर विमर्श के लिए 22 और 23 मई को जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यावरणविद्, वैज्ञानिक, न्यायविद् और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, वर्तमान में पहाड़ों और नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कोई समर्पित और प्रभावी कानून नहीं है। इसी आवश्यकता…
Author: dhiraj Kumar
गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगाने का शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से होने वाले इन कार्यों पर कुल 27.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हाई मास्ट लाइट गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर, बजरंग नगर, जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन और सिक्योरिटी लाइन फुटबॉल मैदान में लगाई जाएगी। इससे रात्रि में रोशनी, सुरक्षा…
शादी के दबाव में युवक ने की किशोरी की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना 9 मई 2026 को सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान होने के बाद उसके पिता के लिखित आवेदन पर परसुडीह थाना में कांड संख्या 45/26, दिनांक 09.05.2026 के तहत धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मामला…
जनता दरबार में उठी जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा; महीने में दो बार लगेगा दरबार : मेयर सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान की दिशा में पहल करना था। जनता दरबार में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं एवं आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित…
सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनःमुकुल मिश्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वालों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में जबरदस्त असुविधा हो रही है। इसी असुविधा को दुरुस्त करने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा सोमवार को टाटा लैंड के आरएम प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने प्रवीण कुमार को बताया कि लोग परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। मुकुल मिश्रा ने उनसे कहा कि सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर…
बरसात से पहले विकास योजनाएं पूरी करने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजनाओं, मनरेगा, आधारभूत संरचना निर्माण तथा विभिन्न निधियों से संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में आवासित रहने, समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजन की समस्याओं…
जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पर वर्कर्स कॉलेज के सैकड़ो छात्रों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के तुगलगी फरमान को वापस लेने की मांग की है राष्ट्र संवाद संवाददाता पिछले दिनों झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा वर्कर्स कॉलेज से साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई को बंद करने का फरमान जारी किया गया था जहां इस फरमान के बाद उसे कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहा है छात्रों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा था जिसे देखते हुए जेडीयू छात्र संघ के द्वारा सैकड़ो छात्र के समर्थन से उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए फरमान को…
जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार से की हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। टाटा स्टील के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55), सुप्रिया सिंह (31) और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।…
दहेज विवाद में दामाद ने ससुर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मामरकुदार में दहेज विवाद को लेकर दामाद द्वारा अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल गौतम कुमार मिश्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मामरकुदार स्थित कृष्ण पूजा भंडार निवासी गौतम कुमार मिश्रा ने करीब आठ वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी झरिया निवासी राकेश कुमार मिश्रा से की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी…
सावधान! यह ‘सलाम’ आपको नहीं, आपके समय को है। राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई (इंद्र यादव) आज के इस दौर में जहाँ रिश्तों की गहराई कम और दिखावे का शोर ज़्यादा है, वहाँ एक बुनियादी सच्चाई कहीं खो गई है। वह कड़वा सच यह है कि सम्मान व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसकी स्थिति और समय का होता है। लेकिन विडंबना देखिए, इंसान इस अस्थायी सम्मान को अपनी स्थायी उपलब्धि मानकर अहंकार के उस सातवें आसमान पर चढ़ जाता है, जहाँ से गिरने की आवाज़ भी उसे सुनाई नहीं देती। कुर्सी का मोह और ‘सलाम’ की हकीकत समाज में हम अक्सर देखते…
