गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगाने का शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से होने वाले इन कार्यों पर कुल 27.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
हाई मास्ट लाइट गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर, बजरंग नगर, जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन और सिक्योरिटी लाइन फुटबॉल मैदान में लगाई जाएगी। इससे रात्रि में रोशनी, सुरक्षा और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हाई मास्ट लाइट से सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लोगों को सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता दिनेश कुमार, पप्पू उपाध्याय, प्रेम झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

