झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड में शिक्षा और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रणी संस्था माइंड मंत्रा अबेकस, जिसे ईस्टर्न इंडिया की नंबर-1 अबेकस कंपनी माना जाता है, ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट पहल से छात्रों को प्रोत्साहित किया है
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किड्स पैराडाइस एंड टेल्को रिक्रूशन क्लबटेलको के द्वारा आयोजन किया गया । संस्था द्वारा राज्यभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता पूरे झारखंड स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, एकाग्रता और आत्मविश्वास को विकसित करना था।
आज आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योत्सना सरकार उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में विकास कुमार और चंद्रिका भगत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए अबेकस जैसी विधाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। माइंड मंत्रा अबेकस के आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके।

