परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने परसुडीह क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि बागबेड़ा की तर्ज पर परसुडीह, हलुदबनी, प्रमोथनगर, हरहरगुट्टू और करनडीह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था शुरू की जाए। इन क्षेत्रों में लगभग दो लाख की आबादी निवास करती है, जहां कचरा निष्पादन की समस्या…
Author: dhiraj Kumar
जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर घोड़ाबांधा की समस्याएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला परिषद की सामान्य बैठक में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने गोविंदपुर और घोड़ाबांधा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डॉ. सिंह ने गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से वंचित बस्तियों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने, खराब पड़े करीब 20 जलमीनारों की मरम्मत, जले ट्रांसफार्मरों को बदलने और जल कर वसूली को व्यवस्थित करने की मांग की। उन्होंने शहीद निर्मल महतो मध्य उच्च…
मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो में भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले जोरदार आक्रोश मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मार्च की शुरुआत मानगो कार्यालय से हुई, जो खुदीराम बोस चौक तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कथित धोखे का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता…
ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मो. ईमरान (46) को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 29 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित टीम ने जुगसलाई फाटक के पास छापेमारी कर उसे दबोचा। मो. ईमरान जुगसलाई थाना कांड संख्या 21/2025 में वांछित था,…
जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 84 लाख 83 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत 11 जनहितकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से संचालित इन योजनाओं में सड़क निर्माण, नाली एवं नाला कवर निर्माण, डीप बोरिंग, हाई मास्ट लाइट स्थापना, वाहन वाशिंग सेंटर निर्माण, अतिथि गृह मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से क्षेत्रवासियों को…
चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संगाजटा सासंग साल गांव निवासी कुख्यात नक्सली इजराइल पूर्ति मुठभेड़ में मारा गया है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधि देखी गई है। इसी आधार पर अभियान चलाते हुए जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।…
सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं. एक ओर नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण वर्षों से भय का माहौल है, तो दूसरी ओर अब जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है. सारंडा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेन्देदिरी में 2 हाथियों का उपद्रव देखने मिला है. यहां 28-29 अप्रैल की रात दो हाथियों ने घुसकर भारी उत्पात मचाया. हाथियों ने स्कूल परिसर में बने…
रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’ ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म करने के लिए सरयू राय के नेतृत्व में धरना और रेल यात्री संघर्ष समिति के हस्ताक्षर अभियान की जबरदस्त सफलता ने सीनियर डीसीएम को सड़क मार्ग से ही चक्रधरपुर से टाटानगर आने पर मजबूर कर दिया वह तारीख थी 7 अप्रैल, 2026 की। सुबह 10 बजे का वक्त था। टाटानगर रेलवे जंक्शन के प्रांगण में जिस स्थान पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ धरना दिया जाना था, उस स्थान को रस्सियों से घेर दिया गया था। उस घेरे के अंदर रेलवे सुरक्षा बल के हथियारबंद जवान तैनात थे।…
जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा द्वारा आयोजित अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। न्यू सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से 98 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय पटमदा, करनडीह बॉक्सिंग क्लब, बारीडीह, नमदा, सीतारामडेरा, मंगल सिंह क्लब, टाटा बॉक्सिंग सेंटर, मैंगो बॉक्सिंग सेंटर, केपीएस स्कूल मानगो और लोयोला स्कूल कदमा समेत कई संस्थानों की खिलाड़ियों ने भाग…
जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा स्टेशन रोड स्थित पायलट लॉबी गेट के बाहर सोमवार देर रात लोको पायलट ज्ञानेंद्र कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ड्यूटी समाप्त कर लॉबी जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने घात लगाकर उनके सिर में गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रीना रानी ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताते हुए राजकिशोर और मधु सोनकर पर संदेह जताया है। बताया जा रहा है…
