Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 29, 2026No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’

    ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म करने के लिए सरयू राय के नेतृत्व में धरना और रेल यात्री संघर्ष समिति के हस्ताक्षर अभियान की जबरदस्त सफलता ने सीनियर डीसीएम को सड़क मार्ग से ही चक्रधरपुर से टाटानगर आने पर मजबूर कर दिया

    वह तारीख थी 7 अप्रैल, 2026 की। सुबह 10 बजे का वक्त था। टाटानगर रेलवे जंक्शन के प्रांगण में जिस स्थान पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ धरना दिया जाना था, उस स्थान को रस्सियों से घेर दिया गया था। उस घेरे के अंदर रेलवे सुरक्षा बल के हथियारबंद जवान तैनात थे। कहा गया कि यहां पर धरना नहीं होगा। आप लोगों को धरना देना है तो दाहिनी तरफ, 200 मीटर दूर, जहां रेलवे का इंजन खड़ा है, वहां जाइए। वहीं जाकर धरना दीजिए। एक रात पहले ही रेलवे के अफसरों ने वह धरनास्थल तय किया था। रात भर में ऐसा क्या हो गया कि धरना स्थल ही बदला जा रहा था? इसका जोरदार विरोध हुआ। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। एक पल को लगा कि कुछ अप्रिय घटित हो जाएगा लेकिन तभी विधायक सरयू राय आए और उन्होंने चीजों को समझने के बाद समर्थकों को शांत कराया। फिर जो हुआ, वह इतिहास है। 76 साल की उम्र में, माथे पर एक रुमाल रख कर सरयू राय चिलचिलाती धूप में ही धरना पर बैठ गए। उनके साथ जितने लोग थे, सभी धरना पर बैठ गए। एक टेंट नहीं, एक कनात नहीं। ऊपर से आग के गोले बरसाते सूर्यदेव। नीचे सरयू राय और उनसे प्रेम करने वाले समर्थकों का हुजूम! 7 अप्रैल को रेलवे प्रशासन ने ब्रिटिश इंडिया राज की याद दिला दी। मैंने जो ब्रिटिश राज के बारे में पढ़ा है, उसमें भी इस स्तर का ही ‘अत्याचार’ होता था। धरनास्थल को आरपीएफ के जवानों ने घेर रखा था-गोया लोग यहां उपद्रव करने जमा हुए हों! रेल प्रशासन की इस नासमझी और शुद्ध घटिया आचरण का सबने विरोध किया। यह बेहद तीखा विरोध था। 7 अप्रैल की सुबह 10 बजे धरना-भाषण का कार्यक्रम शुरु हुआ और बाकायदा अपराह्न एक बजे तक चला। सूर्यदेव सभी का इम्तिहान ले रहे थे लेकिन सरयू राय से प्यार करने वाले एक भी इंसान ने धरनास्थल से हटना मुनासिब नहीं समझा। तब मैंने देखा कि 76 साल की उम्र में भी सरयू राय किस जीवटता से डटे हैं। तीन घंटे लगातार बैठे रहे। एक बार भी उठे नहीं। पसीना पोंछते रहे। पानी पीते रहे, पर टस से मस न हुए। उनकी जीवटता वहां मौजूद सभी लोगों ने देखी। साथी वक्ताओं ने इस बात का अपने भाषणों में जिक्र भी किया।

    तारीख बदली। 26 अप्रैल 2026 की तारीख आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। तैयारियों के बीच रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह और जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार एक बड़े रेल अफसर से मिलने गए। मकसद था-हस्ताक्षर अभियान के लिए जगह लेना। उस बड़े अफसर ने इन दोनों से तमीज से बातचीत नहीं की। यह स्थान नहीं मिलेगा, यह स्थान नहीं मिलेगा, यहां संभव नहीं है…यही सब बोला गया। ट्रेनों की लेटलतीफी पर कहा गया कि उनके हाथ में कोई जादू की छड़ी नहीं है कि एक बार घुमा दें और सारी ट्रेनें राइट टाइम हो जाएं। बातचीत का यह सिलसिला जल्द ही खत्म हो गया। अंत में यही तय हुआ कि जहां 7 अप्रैल को धरना दिया गया था, वहीं हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 26 अप्रैल को उसी स्थान पर हस्ताक्षर अभियान चला भी। उस बातचीत के कड़वे दौर को स्मरण कर शिवशंकर सिंह ने कहा भी कि कहीं ऐसा न हो कि उन्हें उस बड़े अधिकारी के खिलाफ ही मोर्चा न खोलना पड़ जाए। फिर सरयू राय ने भी इस प्रसंग को शिद्दत से उठाया और दो टूक कहा कि रेलवे अधिकारियों की हठधर्मिता चिंताजनक है। रेलवे के अफसरों को यात्रियों के साथ सहानुभूति से पेश आना चाहिए। रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता दूर नहीं हुई तो आंदोलन की दिशा बदलनी पड़ेगी। जब हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा हुई तो समिति के संयोजक और अन्य साथी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से मिलने गए और उन्हें सूचित किया कि हम लोग प्लेटफार्म के बाहर बैठेंगे, हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। लेकिन उक्त जिम्मेदार अफसर का रवैया बेहद नकारात्मक था। उन्होंने सही तरीके से बात नहीं की। हर बात पर वह ना-नुकुर करते रहे। रेलवे को पता होना चाहिए कि हम लोग यहां अनुशासित तरीके से बैठे हैं। यह हमारा निर्णय है। अगर हम तय कर लेंगे कि हस्ताक्षर अभियान प्लेटफार्म पर चलाना है तो कोई रोक नहीं सकेगा। इसलिए रेलवे के अधिकारी कोई गुमान न पालें। आंदोलन का अगला दौर आपके लिए बेहद तकलीफदेह होगा। हमें रेलवे की फोर्स रोक नहीं पाएगी। रेलवे अधिकारी का यह कहना कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं कि एक दिन में ट्रेन को सही समय पर चला देंगे, ऐसे अधिकारी के बारे में किस संज्ञा और विशेषण का इस्तेमाल किया जाए? चक्रधरपुर डिवीजन में ही यात्री ट्रेनें क्यों लेट से चल रही हैं? इन्हें लेट चलाने और मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के पीछे क्या स्वार्थ है रेलवे का? क्या आप रेल मंत्री को बताना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा मालढुलाई कर हम लोग सबसे ज्यादा पैसे कमा रहे हैं? अगर आप प्रमोशन पाकर आगे बढ़ना चाहते हैं, यही आपका अगर ध्येय है तो यह चकनाचूर हो जाएगा। हम लोग आपका रवैया और आपकी कार्यशैली रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय तक पहुंचाएंगे। बताएंगे कि रेलवे में कैसे अफसरों को बहाल किया गया है जो जनता के प्रति कैसी सोच रखते हैं, कैसी दुर्भावना रखते हैं।

    फिर तारीख बदली। 27 अप्रैल 2026 को रेलवे के सीनियर डीसीएम चक्रधरपुर से टाटा आए। इस हस्ताक्षर अभियान का प्रेशर कितना तगड़ा हुआ, इसे आप सीनियर डीसीएम के शब्दों में ही समझ सकते हैं। उन्होंने कहाःयह तय किया गया कि दोपहर 2 बजे मुझे टाटानगर पहुंचना है। उस वक्त चक्रधरपुर से कोई ट्रेन नहीं थी। मीडिया से जरूरी बातें करनी थी। मैं बाई रोड आया।

    इस एक बयान से यह पता चलता है कि 7 अप्रैल और 26 अप्रैल के क्रमशः धरना कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान का असर रेलवे पर कितना पड़ा। सीनियर डीसीएम रेलवे की उपलब्धियां गिनाते रहे, प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे पत्रकारों के दनादन पूछे जाने वाले सवालों को डक करते रहे। कोई जवाब हो तो आदमी दे! वह यही बताने के लिए चक्रधरपुर से टाटानगर आए थे कि रेलवे की पंक्चुअलिटी 35 प्रतिशत से बढ़ कर 65-70 प्रतिशत पर आ गई है। यह तो वह चक्रधरपुर में बैठ कर भी कर सकते थे। प्रेसनोट जारी कर सकते थे। हर बार वह थोड़े ही टाटानगर आकर प्रेस कांफ्रेंस करते हैं। वह टाटानगर इसलिए आए क्योंकि सरयू राय के नेतृत्व में रेल यात्री संघर्ष समिति ने मात्र दो प्रदर्शनों में इतना ज्यादा प्रेशर क्रिएट कर दिया कि उन्हें आना पड़ा। पहले ही दिन से सरयू राय कहते रहे हैं कि आप ट्रेन को टाटानगर समय से पहुंचाइए, टाटानगर से समय से खोलिए। इसके अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं। यह टीस उन्हें इसलिए भी महसूस हुई, क्योंकि कई बार उन्हें चांडिल में उतर कर अपने साधन से जमशेदपुर आना पड़ा। वंदे भारत जैसी ओवर रेटेड ट्रेन में मैं भी दो घंटे से ज्यादा फंसा हूं। चांडिल तक ट्रेन बिफोर थी। चांडिल से टाटानगर तक पहुंचने में हमें दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। तो, यह जनता से जुड़ा मुद्दा है। आम जनता इससे सीधे-सीधे प्रभावित हो रही है। सरयू राय आम लोगों के मुद्दे उठाने के लिए ही जाने जाते हैं।

    रेलवे को अब समझ में आ गया होगा कि सरयू राय अगर 42 डिग्री तापमान में नीले गगन के तले, पसीने में तर-बतर होकर भी बिना उठे तीन घंटे तक आंदोलन कर सकते हैं तो उनमें वह जज्बा भी है, वह करिश्माई नेतृत्व भी है कि वो सीनियर डीसीएम को सड़क मार्ग से टाटानगर स्टेशन भी आने के लिए मजबूर कर सकते हैं-बेशक प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए। यह वो दबाव है जो रेलवे पर तारी है, लेकिन मजबूरी ऐसी कि वह कुछ बोल नहीं सकते!

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमिज भाषा को मान्यता दिलाने की मांग तेज, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का झारखंड सरकार को नोटिस, फिर जवाब तलब
    Next Article जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.