झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में विद्यार्थियों में बढ़ती स्क्रीन की लत को लेकर सुराज्य अभियान ने आवाज़ बुलंद की है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर झारखंड में भी कर्नाटक की तर्ज पर स्क्रीन टाइम नियंत्रित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से किशोरों की पढ़ाई, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभियान ने छात्रों के लिए स्क्रीन टाइम सीमा तय करने, स्कूलों में डिजिटल वेल-बीइंग को पाठ्यक्रम में शामिल करने और बच्चों के सुरक्षित डिजिटल उपयोग के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।

