Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में मौसम ने लगातार दूसरे दिन करवट ली। गुरुवार शाम शहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही, जबकि शाम होते-होते घने काले बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया।

    इसके बाद तेज गर्जना और वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में कुछ देर के लिए लोग घरों और दुकानों में रुकने को मजबूर हो गए। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शहर के कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

    मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर में 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 5 मई तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश
    Next Article कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.