*मिनरल कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
बड़बिल थाना क्षेत्र की मिनरल कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी-02-डीजे-9122) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सूचना देकर क्रेन मंगाई गई, जिसकी मदद से पलटी हुई गाड़ी को उठाया गया।
वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने चालक के नाबालिग होने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों और चालक की उम्र को लेकर स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

