छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम
*जयप्रकाश उद्यान में चला सफाई अभियान, पर्व तक रोज अलग-अलग घाटों पर होगी सफाई*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
छठ महापर्व में व्रतियों को घाटों पर स्वच्छ माहौल मिले, इसके लिए आदित्यपुर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। मंगलवार को जयप्रकाश उद्यान स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर पर्व की तैयारियों को गति दी गई।
नगर निगम की ओर से तय किया गया है कि छठ पूजा तक रोजाना अलग-अलग घाटों की सफाई कराई जाएगी। महापौर संजय सरदार और उप महापौर अंकुर सिंह स्वयं घाटों की स्थिति और साफ-सफाई की निगरानी करेंगे। निगम का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सफाई अभियान के दौरान नगर आयुक्त एजाज अनवर, विभिन्न वार्डों के पार्षद और ग्रीन कैप्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
महापौर संजय सरदार ने कहा कि छठ के बाद भी नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

