
श्री गौरी परमेश्वरुला पूजा महोत्सव की स्वर्ण जयंती पर 100 से अधिक महिलाओं ने की कुमकुम पूजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। श्री गौरी युवजन संघम (SGYS), टाटानगर की ओर से किटाडीह में आयोजित श्री गौरी परमेश्वरुला पूजा महोत्सव के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन कुमकुम पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इसमें 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और पति की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर ADLS, कदमा, श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर, श्री बी.जी. विलास, कदमा और झारखंड तेलुगु सेना के प्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।
महोत्सव के अंतिम दिन 28 अक्टूबर को जरूरतमंदों के लिए अन्नदान किया जाएगा। इसके बाद श्री गौरी परमेश्वरुला की विसर्जन शोभायात्रा श्री गौरी भवन, किटाडीह से बेली बोधन वाला घाट तक निकाली जाएगी, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विसर्जन संपन्न होगा।

