Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सदर प्रखंड स्थित कीताडीह ईवीएम वेयर हाउस का गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सीसीटीवी निगरानी, रिकॉर्ड संधारण और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की सतत कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप और उसकी समय-समय पर जांच को अनिवार्य बताया। साथ ही वेयर हाउस में दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉग बुक को पारदर्शी एवं अद्यतन रखने पर जोर दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाए। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा और रखरखाव को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियांका सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी उपायुक्त ने सुरक्षा पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
    Next Article अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    Related Posts

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.