Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। खेल मंत्रालय, भारत सरकार और ‘खेलो इंडिया’ के विजन के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन (खेल शाखा) द्वारा आयोजित इस लीग के अंतिम दिन सोनारी स्थित गुरु जाट संघ मैदान में रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता देखने को मिली, जहां शहर की बेटियों ने अपने शानदार खेल कौशल और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न स्कूलों, क्लबों और संस्थानों की लगभग 140 बालिकाओं ने भाग लेकर खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन रेड और मजबूत टैकल के जरिए मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और खेल के मैदान में उनका प्रदर्शन उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम में खेल संघ के कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने इस आयोजन को सफल बताते हुए खिलाड़ियों की सराहना की।

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम खेल के मैदान में गूंजा जोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
    Next Article रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    Related Posts

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.