रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 मई , दिन शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी चल रही है। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “हमारी नदियां ,हमारा भविष्य, हमारी संस्कृति” है । इस कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी के सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक और संवेदनशील बनाना है।
इस कार्यशाला की सफल तैयारी को लेकर आज संस्थान के अध्यक्ष राम बचन जी के नेतृत्व में एक बैठक हुई और कई आवश्यक निर्णय लिये गये।
सचिव गौरव बचन ने इस विषय को वर्तमान पर्यावरणीय स्थिति और जल संरक्षण विषय के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि कार्यशाला के विषय को केंद्र में रखते हुए एक पुस्तिका का विमोचन भी इस राष्ट्रीय कार्यशाला में किया जाएगा जिसमें रंभा शैक्षणिक संस्थान के बी एड, स्नातक, नर्सिंग और फार्मेसी के व्याख्याताओं और विद्यार्थियों के विचार प्रकाशित होंगे । साथ ही इस पुस्तिका में आमंत्रित अतिथियों के भी लघु आलेख प्रकाशित किए जाएंगे।
इस कार्यशाला के आमंत्रित वक्ताओं में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से डॉक्टर डी एन तिवारी, पुरलिया पश्चिम बंगाल से रिवर साइंटिस्ट डॉक्टर विश्वजीत बेरा, कोलकाता से देवाशीष घोष, शहर के पर्यावरणविद् गौरव आनंद, कोल्हान विश्वविद्यालय के एम एड डिपार्टमेंट से डॉक्टर सुचित्रा बेहरा, डॉक्टर मनोज कुमार , एलबीएसएम कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर दीपांजय श्रीवास्तव और पर्यावरणविद् सह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कविता परमार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
सहसचिव विवेक बचन ने कहा कि उच्च शिक्षा में समय-समय पर सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन करना शैक्षणिक साझेदारी और फैकल्टी डेवलपमेंट की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

