Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    जमशेदपुर शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और महिलाओं को न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर समाजसेवी सह झारखंड की उप निदेशक (महिला कोषांग सशक्तिकरण), एनसीसी एवं एचडब्ल्यूओ रानी गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गंभीर मुद्दे उठाए। सोमवार को उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर मानगो पुल और गोलचक्कर क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। रानी गुप्ता ने बताया कि विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर में स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है, जब कड़ी धूप में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

    उन्होंने यातायात पुलिस से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की। इसके साथ ही रानी गुप्ता ने शहर की विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक के रूप में उन्होंने महिला थाना प्रभारी से मुलाकात कर महिलाओं को न्याय मिलने में आ रही बाधाओं को भी सामने रखा। उन्होंने एक हालिया मामले का उदाहरण देते हुए बताया कि एक पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, आरोपी के सुनवाई में उपस्थित न होने के कारण मामला लंबित हो गया और पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। इस पर महिला थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी पति को जल्द बुलाकर मामले के निष्पक्ष और शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर
    Next Article रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    November 12, 2026

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    November 12, 2026

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    सिमरिया धाम में दूसरी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    बलान के बदहाल घाटों पर ग्रामीणों ने जगाई आस्था की अलख

    महेशपुर में हथियार लेकर घूम रहे थे युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    जिले के 14,040 नवगठित राशन कार्डधारियों को उपलब्ध हुए नए राशन कार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.