सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में जदयू युवा मोर्चा के महासचिव पप्पू सिंह और जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने प्रेस बयान जारी कर विकास सिंह और गोपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता जानबूझकर विधायक सरयू राय की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जदयू नेताओं ने बताया कि डिमना चौक स्थित जयपाल कॉलोनी में विधायक निधि से बनी सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जिसकी जांच उपायुक्त के निर्देश पर कराई गई। जांच में…
Author: dhiraj Kumar
ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर एआरएम दफ्तर पहुंचकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। संयोजक शिवशंकर सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिना ठोस कारण यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। समिति ने सवाल उठाया कि जब समय-सारणी…
डीप बोरिंग घोटाले का आरोप: साक्ष्य मिटाने की कोशिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में डीप बोरिंग से जुड़े कथित घोटाले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बालीगुमा सुखना बस्ती में वार्ड पार्षद राजेश सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद अब साक्ष्य मिटाने के आरोप भी सामने आए हैं। आरोप है कि मामले के उजागर होते ही नगर निगम और संबंधित पक्षों ने आनन-फानन में शिलापट्ट और चबूतरे को हटाने का प्रयास किया और फिर दूसरी जगह पर दोबारा काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर दोबारा निरीक्षण करने…
अग्निवीर वायु भर्ती जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का उत्साह राष्ट संवाद संवाददाता जमशेदपुर के दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में करियर के अवसर और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देना था। एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा और मनदीप ने अग्निवीर योजना, पात्रता, चयन प्रक्रिया और शारीरिक-शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अनुशासन, फिटनेस और समर्पण के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के…
चेकपोस्ट वीडियो पर ‘जेल’ चेतावनी विवाद गहराया, अधिवक्ता सुधीर पप्पू ने उठाए संवैधानिक सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकपोस्ट का वीडियो बनाने पर ‘जेल’ भेजने की चेतावनी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता अंकित आनंद के बाद अब अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भी प्रेस बयान जारी कर इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना स्पष्ट कानूनी प्रावधान के इस तरह की चेतावनी देना नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन हो सकता है। उनका तर्क है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई को रिकॉर्ड करना नागरिकों का अधिकार है और…
23 अप्रैल से गोलमुरी में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा से होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का आगाज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और सद्कर्म जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से…
संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है – वसीम बरेलवी
पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर चाकुलिया और घाटशिला क्षेत्र में हालात चिंताजनक हो गए हैं। जंगलों से निकलकर हाथी अब गांवों, खेतों और सड़कों तक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को चाकुलिया के मयूरनाचनी गांव के पास हाथियों के उत्पात का एक बड़ा मामला सामने आया। यहां सात हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। इसी दौरान एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर…
जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: बीच सड़क हमला, दो नाबालिग घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला टेल्को थाना क्षेत्र के धोबी मोड़ का है, जहां मंगलवार शाम सरेआम चापड़ से हमला कर दो नाबालिगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दो अलग-अलग बाइकों पर सवार किशोरों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले गई। एक बाइक पर सवार युवकों ने दूसरी बाइक पर जा…
जंगलमहल में चम्पाई सोरेन की सक्रियता, आदिवासी समाज ने BJP को समर्थन का दिया संकेत राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जंगलमहल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और समाज से सहयोग की अपील की गई। चम्पाई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज सरकारी उपेक्षा और दमन से परेशान है और बदलाव चाहता है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में विकास…
