Author: dhiraj Kumar

विश्व पुस्तक दिवस पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज के छात्रों का आयोजन, “शेक्सपियरियन एरा” से छात्रों ने सीखा साहित्य का महत्व राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के साहित्यिक क्लब के छात्र-छात्राओं ने सोनारी स्थित आर.एम.एस. बालिचेला स्कूल में “शेक्सपियरियन एरा” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बी.एड. के विद्यार्थियों ने “मर्चेंट ऑफ वेनिस” पर आधारित एक आकर्षक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में कक्षा 9, 10 और 11 के छात्रों ने रैम्प वॉक और पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉली पात्रा प्रथम, आरुष पुष्कर द्वितीय और विशाखा…

Read More

न्यू केबुल टाउन में भव्य कलश यात्रा के साथ लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ, 1100 महिलाएं शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकली इस यात्रा में करीब 1100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। बैंड-बाजा, भक्ति गीत, सुसज्जित रथ और जयकारों के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यज्ञस्थल पहुंचकर विधि-विधान से कलश स्थापना और पूजन किया गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन भजन, कीर्तन, प्रवचन और हवन का आयोजन…

Read More

संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब पूर्वी सिंहभूम में तबादले की राजनीतिः पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के ट्रांसफर पर उठे सवाल, आखिर किसे चाहिए रोज़ की पैरवी ?

Read More

गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह सदर अस्पताल में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इलाज के दौरान एक छात्रा की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा को बिना रैपर लगी स्लाइन चढ़ा दी गई, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि अरगाघाट रोड निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री नम्रता अखोरी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान स्लाइन चढ़ाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने हमले की…

Read More

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय है। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में पार्टी के 12 जिलों के पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल हुए। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण और आगामी जनगणना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।…

Read More

जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई मुख्य 2026’ (सत्र-2) के परिणाम घोषित होते ही बंसल क्लासेस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र करण यादव ने 99.60 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। करण यादव का विषयवार प्रदर्शन भी बेहद उत्कृष्ट रहा। उन्होंने गणित में 99.93, रसायन विज्ञान में 99.53 और भौतिक विज्ञान में 98.11 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। खासतौर पर गणित विषय में उनका प्रदर्शन लगभग शत-प्रतिशत…

Read More

साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची स्थित आमबागान मैदान में 24 अप्रैल 2026 से “फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड” का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इसकी जानकारी संचालक चंद्रशेखर पर्वत ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी की उपस्थिति रहेगी। इस मेले में आम लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक और सुरक्षित झूले लगाए…

Read More

जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे शहर में चिंता का माहौल है। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक फॉगिंग कर्मी ने अपने कार्यस्थल पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी 45 वर्षीय मेघु मुखी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिष्टुपुर के नॉर्दन टाउन स्थित पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग मशीन चलाने का काम करता था। रोज की तरह वह सुबह घर से काम…

Read More

गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टाटानगर स्थित गुदरी बाजार में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को कार्रवाई अंतिम समय में टाल दी गई। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम मजिस्ट्रेट सुदीप्तो राय और भारी पुलिस बल के साथ “श्री लक्ष्मी भंडार” दुकान को हटाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होने से पहले दुकान संचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने विरोध जताते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और मामला विचाराधीन…

Read More