Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पोटका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मुक्तेश्वर धाम हरिणा में 11 मंदिरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग के अधिकारियों, संवेदकों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर मेला शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

    मंदिर परिसर में राम मंदिर, पार्वती मंदिर, कार्तिक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, सरस्वती मंदिर, शनि मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर और गणेश मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि पुराने काली मंदिर और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें भव्य स्वरूप दिया जाएगा। निर्माण कार्य में राजस्थान के विशेष पत्थरों और कारीगरों का सहयोग लिया जा रहा है।

    मुक्तेश्वर धाम को धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। लगभग 28 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो डाइवर्सिटी पार्क बनाया जा रहा है, जहां 22 कॉटेज, ट्री हाउस, झूले, पाथ-वे, पिकनिक स्पॉट और फव्वारे विकसित किए जाएंगे। परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुक्तेश्वर धाम को राज्य सरकार की पर्यटन सूची में शामिल कर इसके सौंदर्यीकरण पर लगभग 23 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

    हर वर्ष 14 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेले में झारखंड समेत चार राज्यों से करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य पुजारी बजरांकन दंडपात, दीपंकर सीट, सागर सीट, अनिरुद्ध नायक, मनोरंजन सरदार, दीपक सरदार, भरत सरदार, अचिन सरदार और सनातन सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    Next Article बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

    Related Posts

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    August 25, 2026

    प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने

    August 25, 2026

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.