Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

    इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

    वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उनके नेतृत्व में भारत ने आधुनिक तकनीक और विकास के नए युग में प्रवेश किया।

    कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति को गति देने, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्रामीण विकास की अवधारणा को सशक्त बनाने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी जी का बलिदान देश के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का सपना देखा था और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देश के विकास की आधारशिला बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश में भाईचारा, लोकतंत्र और विकास की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद, उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया।

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय यादव, प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, संजय सिंह आजाद, आशुतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल, महामंत्री अतुल गुप्ता, अविनाश सिंह, मकसूद आलम, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू, कौशल प्रधान, आशीष मुखी, केपी तिवारी, सचिव फिरोज खान, सकील अनवर, सेवादल कांग्रेस मुख्य संगठक राजा सिंह राजपूत, ओबीसी अध्यक्ष प्रताप यादव, पंचायती राज संगठन चेयरमैन पवन कुमार बबलू, रूबी ठाकुर, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित

    उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प । राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के समर कैंप एवं इंडस्ट्रियल विजिट पोस्टर का सांसद विद्युत वरण महतो ने किया लोकार्पण
    Next Article मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    Related Posts

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    June 10, 2026

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.