सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के पांचवें दिन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता में औषधि संकाय छठे सत्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

