राजीव गांधी पुण्यतिथि पर मेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रहित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में ग्रीन वर्ल्ड सोसायटी, जमशेदपुर द्वारा धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 100 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया, वहीं कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।
शिविर को सफल बनाने में अखिलेश यादव, राम सिंह आनंद, भोला यादव, प्रियांशु सिंह, पप्पू सिंह, बबलू सिंह एवं धनु यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, राज किशोर यादव, अतुल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

