वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बार फिर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक, इलाके में नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस नेता शहनवाज़ ने आरोप लगाया कि आसपास के फ्लैटों से निकलने वाले लोगों—खासकर बच्चों को स्कूल छोड़ने या दैनिक…
Author: dhiraj Kumar
मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो (बालीगुमा) क्षेत्र में कचरा उठाव पूरी तरह ठप होने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। इस मुद्दे पर आयोजित बैठक में नेताओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने से पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जबकि…
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अधीन संचालित इस विद्यालय में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल के रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की महत्ता और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।…
जिला कांग्रेस में नई जिम्मेदारी पर अंसार खान व मनजीत आनंद का जोरदार स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में जिला कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष अंसार खान और मनजीत आनंद का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रश्मि निगार के आवास पर किया गया, जहां दोनों नेताओं को फूलमाला, शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रश्मि निगार ने जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानगो क्षेत्र से दोनों सक्रिय नेताओं को उपाध्यक्ष बनाना सराहनीय कदम है, जो लगातार…
पृथ्वी दिवस पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा “प्रकृति की रक्षा, भविष्य की सुरक्षा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएलएसए परिसर में झालसा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी और मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस प्रशिक्षक के.के. सिन्हा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रकृति संरक्षण के महत्व, बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके…
सिंहभूम चैंबर ने ‘मिस झारखंड 2026’ श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित, शहर का बढ़ाया मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर ‘मिस झारखंड 2026’ श्रेया अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। चैंबर के पदाधिकारियों ने श्रेया को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड का नाम गौरवान्वित हुआ है। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने इसे शहर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा…
नुक्कड़ सभा में कांग्रेस का जोर: महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता बारीडीह चौक पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं सेवादल कांग्रेस के तत्वावधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सेवादल के मुख्य संगठक राजा सिंह राजपूत ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए परविंदर सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को उनका संवैधानिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए महिला आरक्षण को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम…
सोशल मीडिया पर विधायक सरयू राय की छवि खराब करने का प्रयास किया था गोपाल यादव ने राष्ट्र संवाद संवाददाता जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने साइबर थाना प्रभारी, बिष्टुपुर को आवेदन देकर सहारा सिटी, मानगो निवासी गोपाल यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। इन दोनों नेताद्वय ने फेसबुक लाइव के माध्यम से विधायक सरयू राय की छवि को धूमिल करने, झूठे भ्रष्टाचार के झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने तथा अनर्गल बयानबाजी कर जमशेदपुर का माहौल…
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। सभा में कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने सरकार की “गलत मंशा” को पहचान लिया है। कांग्रेस का कहना है कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं, बल्कि इसकी पुरानी समर्थक रही है, लेकिन वर्तमान बिल को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर…
महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा ने 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च का ऐलान किया है। इसको लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में साकची स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी रहेगी। संजीव सिन्हा ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाते…
