जलडहर के पास बस–पिकअप भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री, चालकों के विवाद से सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता शनिवार सुबह निरसा से टाटा की ओर जा रही एक सिक्सर बस ने पटमदा क्षेत्र के जलडहर के पास एक पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आपस में उलझ गए, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन आगे चल रही…
Author: dhiraj Kumar
उलीडीह में पुरानी रंजिश खूनी बनी, युवक पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अभिनंदन साहू के रूप में हुई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार अभिनंदन का विजय उर्फ बिट्ट के साथ पहले से विवाद चल रहा था, जिसका नतीजा…
मानगो चौक पर घनश्याम महतो का भव्य सम्मान, सफल नेतृत्व को दिया गया जीत का श्रेय राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड आंदोलनकारी नेता एवं झामुमो के जिला सचिव घनश्याम महतो का मानगो चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में घनश्याम महतो को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद आजाद, सूरज गौड़, उमेश महतो, लखन कुमार, आकाश सोरेन और राजेश पूर्ति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उज्ज्वल दास ने कहा कि चाकुलिया नगर परिषद चुनाव में घनश्याम महतो को चुनाव…
टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिवीजन ने समर कैंप 2026 की घोषणा कर दी है। यह बहुप्रतीक्षित कैंप 11 मई से 31 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कैंप में 3,500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। कैंप में एथलेटिक्स, फुटबॉल, स्विमिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराटे, बॉक्सिंग, योग, जुम्बा, शतरंज, घुड़सवारी और रोलर स्केटिंग समेत 19 खेलों और गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार पिकल बॉल और छोटे बच्चों के लिए…
बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त राजीव रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा से मुलाकात कर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी के समय सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए नो-एंट्री के समय में बदलाव की मांग की, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही, गुड़ाबांधा प्रखंड स्थित बनमकड़ी कल्याण अस्पताल की जर्जर स्थिति और बुनियादी सुविधाओं…
पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में पोटका ग्राम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला महामंत्री सुबोध सिंह सरदार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार बबलू उपस्थित रहे। संगोष्ठी में पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती और ग्राम स्वराज की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। पवन कुमार बबलू ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज…
बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर के गैर-कंपनी इलाकों तथा मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही घंटों की बिजली कटौती और बदहाल व्यवस्था को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण लिमिटेड के महाप्रबंधक से मिला और मौजूदा हालात पर कड़ा विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौनी ने आम जनजीवन को…
जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र में नेचर पार्क के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पारडीह की ओर से आ रही एक कार, जिसे चालक सीख रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने जा रही स्प्लेंडर बाइक पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला और घायल व्यक्ति…
जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भूमिज विद्रोह के महानायक और वीर स्वतंत्रता सेनानी गंगा नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर 25 अप्रैल को शहर में भव्य सांस्कृतिक समागम सह विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विष्टुपुर स्थित रीगल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार, पहली बार इस जयंती समारोह को इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ना है।…
आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता अरका जैन विश्वविद्यालय के ऑप्टोमेट्री विभाग के इक्षणा क्लब और भारतीय विवेक पीठ : सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम्स के संयुक्त तत्वावधान में “आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ आईशा सुहैला ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी और अपनी बातें रखीं । उन्होंने अपने व्याख्यान में आयुर्वेद के दृष्टिकोण से नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित आहार, उचित दिनचर्या तथा आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियाँ आँखों के स्वास्थ्य को बनाए…
