Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ईमेल भेजकर झारखंड के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था कराने का आग्रह किया है ताकि इस भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं,मुवक्किलों,न्यायालय कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े l

    श्री शुक्ल ने पत्र में लिखा है कि लगातार इस भीषण गर्मी में कई जिला और अनुमंडल से अधिवक्ताओं को लू लगने और मूर्छित होने की शिकायत मिल रही है बार एसोसिएशनो द्वारा भी कदम उठाए गए हैं लेकिन यदि राज्य सरकार इस विषय पर कदम उठाए तो इस भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों दोनों को राहत मिलती l जमशेदपुर,सरायकेला ,चांडिल और घाटशिला में कई अधिवक्ताओं को लू लगने और मूर्छित होने की शिकायत उन्हें मिली है l जिसपर ध्यान देने की प्रबल आवश्यकता है l चिकित्सा की व्यवस्था भी न्यायालय परिसर अति आवश्यक है l

    श्री शुक्ल ने पत्र की प्रति उच्च न्यायालय के महानिबंधक को भी भेजा है और लिखा है कि आज भी घाटशिला, सरायकेला ,चाईबासा और खूँटी सहित राज्य के कई जिलों और अनुमंडल मेंअधिवक्ता बाहर मे सिरीस्ता बनाकर बैठते हैं और मुवक्किलों के मुक़दमे की पैरवी करते हैं उन्हें इस भीषण गर्मी में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है l

    श्री शुक्ल ने कहा है कि चुकीं सभी जिला औरअनुमंडल न्यायालय सुबह 7 बजे से 12 बजे दिन तक चल रहे हैं इसलिए भीषण गर्मी का प्रकोप दोपहर में अधिवक्ताओं के अलावे मुवक्किल और कर्मचारियों के अलावे पुलिस वाले भी झेल रहे हैं ऐसे में शुद्ध पानी और स्वास्थ्य विभाग से गर्मी लगने पर पेय पदार्थ की व्यवस्था आवश्यक है l

    उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मांग किया है कि उचित निर्देश देकर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालय में इस भीषण गर्मी से बचने का हर व्यवस्था कराया जाय l

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार से अधिक नकद बरामद
    Next Article चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

    Related Posts

    बड़ी खबर: यूक्रेन की महिला रक्सौल बॉर्डर पर पकड़ी गई, नेपाल जाने की थी फिराक

    July 8, 2026

    मानवता का क्षरण: बढ़ती हिंसा, घटती संवेदना, आखिर हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं?

    July 8, 2026

    डॉक्टर दीपक गोस्वामी: जब आप दृष्टिकोण बदलो, दिशा स्वयं बदलेगी!

    July 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़ी खबर: यूक्रेन की महिला रक्सौल बॉर्डर पर पकड़ी गई, नेपाल जाने की थी फिराक

    मानवता का क्षरण: बढ़ती हिंसा, घटती संवेदना, आखिर हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं?

    डॉक्टर दीपक गोस्वामी: जब आप दृष्टिकोण बदलो, दिशा स्वयं बदलेगी!

    विकसित भारत का सपना: कैसे संभव होगा मिलावट-मुक्त भारत?

    सिंधु जल संधि पर भारत का कड़ा रुख: राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक नाबालिग समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

    सिदगोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

    राजनीतिक कार्यकर्ताओं को देश की राजनीति का गहन अध्ययन करना चाहिए : सरयू राय

    सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से राशि हस्तांतरित

    हिमांशु हत्याकांड में नया राजनीतिक मोड़, नीरज सिंह की गिरफ्तारी पर तेज हुई सियासत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.