Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने हेमंत सरकार पर विकास के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास सिर्फ कागजों और योजनाओं के उद्घाटन तक सीमित रह गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “नारियल फोड़ने से काम नहीं चलेगा, धरातल पर काम होना चाहिए।”

    मीरा मुंडा ने पोटका विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं और नारियल फोड़ने का काम हुआ है, जबकि धरातल पर स्थिति कुछ और है।

    उन्होंने छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब छात्र अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और हिटलरशाही जैसी स्थिति पैदा हो रही है।

    मीरा मुंडा ने कहा कि जनता अब सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और राज्य में वास्तविक विकास को गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान
    Next Article हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.