Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची: झारखंड में MMDR (खनिज एवं खनन विकास) कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इसके विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, वहीं भाजपा ने इसे जनता को भ्रमित करने की कोशिश बताया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।
    रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया MMDR कानून राज्य और राष्ट्रहित में है, लेकिन झामुमो इसे गलत तरीके से पेश कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे जिलों में कोयले की बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। चुनाव के दौरान जल, जंगल और जमीन की बात करने वाली सरकार सत्ता में आने के बाद इन्हें एक सिंडिकेट के हवाले कर चुकी है, जिसके कारण झारखंड “लूटखंड” बन गया है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो के कई नेताओं और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और अवैध खनन से जुड़े आरोप लगे हैं तथा कुछ को जेल भी जाना पड़ा है। उन्होंने इसे राज्य में फैले भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया।

    निवेश के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश में निवेश आकर्षित करने के दावे किए, लेकिन धरातल पर कोई बड़ा परिणाम नहीं दिखा। उनका आरोप था कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध खनन के कारण निवेशक झारखंड में निवेश करने से बच रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि खनन से मिलने वाली रॉयल्टी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को मिलता है, लेकिन सरकार इसके बावजूद केंद्र पर आरोप लगा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में स्वीकृत 34 कोल ब्लॉकों में से केवल चार ही शुरू हो सके हैं, जबकि लौह अयस्क और बॉक्साइट के कई ब्लॉकों का भी समुचित संचालन नहीं हो पाया है।
    डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) फंड में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए रघुवर दास ने कहा कि धनबाद, चाईबासा और चतरा जैसे जिलों में फंड का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और बढ़ते सेस के कारण कोयला और लौह अयस्क की कीमतें पड़ोसी राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तुलना में अधिक हो गई हैं। इससे उद्योगों पर असर पड़ रहा है और राज्य की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता कमजोर हो रही है।

    रघुवर दास ने सवाल उठाते हुए कहा कि हेमंत सरकार बताए कि पिछले छह वर्षों में किस आदिवासी और मूलवासी परिवार की स्थिति में वास्तविक सुधार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों की बजाय सत्ता से जुड़े लोगों और नौकरशाहों को अधिक लाभ मिला है।
    उन्होंने कहा कि MMDR को लेकर राज्य सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका
    Next Article UCIL के सिविल विभाग में करोड़ों के कार्यों पर सवाल, घटिया निर्माण के आरोप

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.