कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, पंचायत कमिटी और BLA-2 गठन जल्द पूरा करने का निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर परिसदन में शनिवार को भूपेंद्र मरावी का जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।
इस दौरान सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर BLA-2 के गठन को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 231 पंचायत कांग्रेस कमिटी और नगर निकाय क्षेत्रों की वार्ड कमिटियों का गठन भी शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।
उन्होंने जिला संगठन की सक्रियता और कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर जिला कांग्रेस की गतिविधियों की चर्चा प्रदेश स्तर पर भी होती है। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव बिजय यादव, धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश सचिव बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमरनाथ मिश्रा, इंदुभूषण यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश सचिव Brijendra Tiwari ने सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी के साथ संगठनात्मक संरचना की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र की वार्ड कमिटियों और BLA-2 गठन को जल्द पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

