जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बोधी सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, समाजसेवी पुरवी घोष तथा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमरजीत जी की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर शेखर डे ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध शांति के प्रतीक थे और उन्होंने…
Author: dhiraj Kumar
बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान दिवस पर नमन परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र का अमर नायक बताया। उन्होंने कहा कि…
JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की तैयारियों और परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रवेश द्वार…
मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में एनएच-33 पर चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। धूल के कारण आमजन, दुकानदारों और वाहन चालकों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा नियमित रूप से जल छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल…
जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि चोरों ने आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के एक जवान के घर को ही निशाना बनाया। घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है। जानकारी के अनुसार, आईआरबी जवान नितेश कुमार झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए चाबी पड़ोसी को सौंपी गई थी। रविवार सुबह जब…
जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली। केबुल टाउन निवासी इंदु सिंह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए महायज्ञ स्थल पर पहुंची थीं। यज्ञशाला का फेरा लगाने के दौरान ही किसी ने उनके गले से करीब दो तोला सोने की चेन पार कर दी। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने…
जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की ओर से शहर मे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में FADA के अध्यक्ष साई गिरिधर और CEO दमन की मौजूदगी में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल डीलरों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य फोकस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) से जुड़ी प्रक्रियाओं में आने वाली दिक्कतों पर रहा। डीलरों ने वाहन पंजीकरण, दस्तावेज़ीकरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था…
स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जीसू भवन के पास पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ी लापरवाही ने गंभीर हादसे का रूप ले लिया। उड़ीसा नंबर (OR 16D 8787) की एक स्कॉर्पियो उस वक्त आग की चपेट में आ गई, जब उसकी छत पर रखकर पटाखे फोड़े जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखों की चिंगारी से अचानक वाहन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कुछ ही पलों में स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने…
आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रूहानी मरकज़ के पास महज़ 50 मीटर की दूरी पर दो पक्षों के बीच हुई झड़प चाकूबाजी तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल मोहम्मद इब्राहिम उर्फ सोहेब के अनुसार, रात करीब 9 बजे यासीन, युसूफ, सैफ उर्फ जादू बच्चा समेत कई युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसी…
बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 26 अप्रैल. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राँची के बसंत मित्तल के विजयी होने पर अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है. उन्होंने 384 मतों के भारी अंतर से गोपाल शरण गर्ग को हरा कर जीत दर्ज की. यह विजय न केवल मित्तल की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि पूरे झारखंड सहित देशभर के अग्रवाल समाज के विश्वास की अभिव्यक्ति भी है. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर…
