Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन, 17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन, 17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन, 17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : सिंभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक साहित्यिक कार्यक्रम “कथा मंजरी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नंदन प्रसाद ने की, जबकि संचालन साहित्य समिति की श्रीमती रीना सिन्हा सलोनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्नवदन मेहता ने किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत वक्तव्य डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने दिया। इसके बाद विभिन्न सामाजिक, मानवीय एवं समसामयिक विषयों पर आधारित 17 कहानियों का पाठ किया गया।

    कहानी पाठ में डॉ. अजय कुमार ओझा, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, माधवी उपाध्याय, वसंत जमशेदपुरी, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. एन.के. सिंह, आलोक मंजरी, नीता सागर चौधरी, हरिमित्तल, डॉ. अनीता निधि, डॉ. उदय प्रताप हयात, उपासना सिन्हा, स्मृति पाण्डेय चौबे, पूनम सिंह, प्रणति शरण, ममता कर्ण एवं सुस्मिता मिश्र ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

    अध्यक्षीय वक्तव्य में राम नंदन प्रसाद ने सभी कहानियों की समीक्षात्मक टिप्पणी करते हुए कथाकारों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. प्रसेनजित तिवारी, डॉ. रागिणी भूषण, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, नीलिमा पाण्डेय, बलविन्दर सिंह, हरभजन सिंह रहबर, जितेश कुमार तिवारी, वीणा कुमारी नंदिनी सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

    17 कथाकारों ने किया कहानी पाठ तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का चौथा दिन, राम जन्मोत्सव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
    Next Article कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Related Posts

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    October 24, 2026

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    October 24, 2026

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    केन्या में इबोला संक्रमण के कारण दूसरी मौत

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

    बहराइच में 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

    Microsoft का AI डॉक्टरों से दोगुना सटीक, मरीज से सवाल पूछकर चरणबद्ध तरीके से करेगा बीमारी की पहचान

    स्टारलिंक के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच का प्रदर्शन, पीएम मोदी से भारत में संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.