Author: dhiraj Kumar

ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मो. ईमरान (46) को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 29 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित टीम ने जुगसलाई फाटक के पास छापेमारी कर उसे दबोचा। मो. ईमरान जुगसलाई थाना कांड संख्या 21/2025 में वांछित था,…

Read More

जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 84 लाख 83 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत 11 जनहितकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से संचालित इन योजनाओं में सड़क निर्माण, नाली एवं नाला कवर निर्माण, डीप बोरिंग, हाई मास्ट लाइट स्थापना, वाहन वाशिंग सेंटर निर्माण, अतिथि गृह मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से क्षेत्रवासियों को…

Read More

चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संगाजटा सासंग साल गांव निवासी कुख्यात नक्सली इजराइल पूर्ति मुठभेड़ में मारा गया है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधि देखी गई है। इसी आधार पर अभियान चलाते हुए जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।…

Read More

सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं. एक ओर नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण वर्षों से भय का माहौल है, तो दूसरी ओर अब जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है. सारंडा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेन्देदिरी में 2 हाथियों का उपद्रव देखने मिला है. यहां 28-29 अप्रैल की रात दो हाथियों ने घुसकर भारी उत्पात मचाया. हाथियों ने स्कूल परिसर में बने…

Read More

रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’ ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म करने के लिए सरयू राय के नेतृत्व में धरना और रेल यात्री संघर्ष समिति के हस्ताक्षर अभियान की जबरदस्त सफलता ने सीनियर डीसीएम को सड़क मार्ग से ही चक्रधरपुर से टाटानगर आने पर मजबूर कर दिया वह तारीख थी 7 अप्रैल, 2026 की। सुबह 10 बजे का वक्त था। टाटानगर रेलवे जंक्शन के प्रांगण में जिस स्थान पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ धरना दिया जाना था, उस स्थान को रस्सियों से घेर दिया गया था। उस घेरे के अंदर रेलवे सुरक्षा बल के हथियारबंद जवान तैनात थे।…

Read More

जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा द्वारा आयोजित अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। न्यू सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से 98 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय पटमदा, करनडीह बॉक्सिंग क्लब, बारीडीह, नमदा, सीतारामडेरा, मंगल सिंह क्लब, टाटा बॉक्सिंग सेंटर, मैंगो बॉक्सिंग सेंटर, केपीएस स्कूल मानगो और लोयोला स्कूल कदमा समेत कई संस्थानों की खिलाड़ियों ने भाग…

Read More

जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा स्टेशन रोड स्थित पायलट लॉबी गेट के बाहर सोमवार देर रात लोको पायलट ज्ञानेंद्र कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ड्यूटी समाप्त कर लॉबी जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने घात लगाकर उनके सिर में गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रीना रानी ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताते हुए राजकिशोर और मधु सोनकर पर संदेह जताया है। बताया जा रहा है…

Read More

मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मोहरदा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परियोजना का निरीक्षण कर आवास आवंटन में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तैयार मकानों को लाभुकों को नहीं सौंपना गंभीर लापरवाही है और इस मामले में वे जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग करेंगे। राय ने बताया कि कई लाभुकों ने पूरा भुगतान कर दिया है। 80 लोगों ने बिजली कनेक्शन भी ले लिया है, लेकिन अब तक उनके घरों में मीटर नहीं…

Read More

जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भीषण गर्मी के बीच जुगसलाई क्षेत्र में गहराते जल संकट को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जुगसलाई और आसपास के इलाकों के सैकड़ों निवासी एकजुट होकर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस भीषण…

Read More

रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (पूर्वी घाघीडीह): पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के समीप बीती रात ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे क्षेत्र में अंधकार की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग को सूचना दी और सहायक अभियंता से अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों की सजगता और जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आज नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना कर दी, जिससे इलाके में फिर से बिजली बहाल हो गई। इस…

Read More