मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग विभिन्न स्टेडियम निर्माण और राजकीय पॉलीटेक्निक को लेकर भी हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर : बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इस…
Author: dhiraj Kumar
मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने मोहरदा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, नाली…
साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : साकची में मंगलवार को स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की, जिसमें झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों के टीबी एवं चेस्ट विभाग तथा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जोगेश्वर प्रसाद और डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ. सतीश मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में डॉ. सतीश मांझी ने स्टेट टास्क फोर्स की भूमिका और टीबी उन्मूलन…
चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मानगो थाना कांड संख्या 183/23, दिनांक 21 जून 2023, धारा 302/34 भादवि से जुड़े मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा इश्तेहार जारी किया गया था। मामले में आरोपी जुबैदा खातुन, तब्बसुम परवीन, नसीमा खातुन एवं नीलु उर्फ निशा परवीन को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक किसी ने सरेंडर नहीं किया…
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च में इजाफा हुआ है, जिसका असर खाद्य सामग्री, सब्जी, दवा, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर,…
जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (पांडेय मुहल्ला, जुगसलाई) और सागर उपाध्याय (आदर्शनगर, मनीफीट, टेल्को) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुद…
एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि लाइब्रेरी भवन के नीचे लगे सोलर पैनल की बैटरियों में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी, जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। धुएं के कारण लाइब्रेरी भवन और कैफेटेरिया प्रभावित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज एवं अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए परिसर में मौजूद पांच फायर एक्सटिंग्विशर का…
मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनपीटा में मंगलवार को तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मनपीटा निवासी बहादूर मुंडा के पुत्र वीर मुंडा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वीर अन्य बच्चों के साथ साई मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने बच्चे को तालाब…
पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिरसानगर पीएम आवास योजना के 100 से अधिक लाभुक मंगलवार को फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले और 31 मई तक आवंटित फ्लैट की चाबी दिलाने की मांग की। इस दौरान सरयू राय ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बात कर लाभुकों को जल्द चाबी देने का आग्रह किया। फोन पर मंत्री ने कहा कि वादा उन्हें याद है, लेकिन काम में “10-15 दिन आगे-पीछे” हो सकता है। उन्होंने…
जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जेडीयू की पूर्वी सिंहभूम इकाई द्वारा बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में कोल्हान प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकार और आगामी चुनावी रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतों ने कहा कि कोल्हान में पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या इसका प्रमाण है। उन्होंने वार्ड स्तर तक…
