Author: dhiraj Kumar

समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल कोटे में नामांकन, अवैध शराब बिक्री, पेंशन, ट्रेड लाइसेंस, जल प्रदूषण, घरेलू विवाद और अवैध कब्जे समेत कई मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध…

Read More

सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.65 बोर का देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा के रूप में हुई है। वह विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से उसे…

Read More

जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 26 अप्रैल की रात हुई इस घटना के बाद गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख अफरीदी उर्फ खदबद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दो खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री…

Read More

जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: अवैध मदिरा की बिक्री पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने प्रभावी आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में अभियुक्त गणेश पात्रो के घर और उससे संचालित किराना दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी…

Read More

बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर विद्युत विभाग ने करीब 500 मीटर नया कवर XLPE केबल बिछाया है। जर्जर और पुराने तारों को हटाकर आधुनिक केबल लगाए गए हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए प्रत्येक विद्युत पोल पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स भी स्थापित किए गए हैं। सुनील गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों…

Read More

बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से स्वीकृत 69 लाख 10 हजार रुपये की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में हाई मास्ट लाइट, छठ घाटों का सौंदर्यीकरण, बोरिंग, चापाकल, नाली निर्माण, पेवर्स ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, सोलर पंप और पानी टंकी जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से बर्मामाइंस, टेल्को, मनीफीट, जेम्को और…

Read More

रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ। राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 मई , दिन शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी चल रही है। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “हमारी नदियां ,हमारा भविष्य, हमारी संस्कृति” है । इस कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी के सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक और संवेदनशील बनाना है। इस कार्यशाला की सफल तैयारी को लेकर आज संस्थान के अध्यक्ष राम बचन जी के नेतृत्व में एक बैठक हुई और कई आवश्यक…

Read More

जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और महिलाओं को न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर समाजसेवी सह झारखंड की उप निदेशक (महिला कोषांग सशक्तिकरण), एनसीसी एवं एचडब्ल्यूओ रानी गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गंभीर मुद्दे उठाए। सोमवार को उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर मानगो पुल और गोलचक्कर क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। रानी गुप्ता ने बताया कि विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के…

Read More

रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध टाटानगर स्टेशन परिसर में रविवार को रेल यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। तपती धूप में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खुद हस्ताक्षर करके की। इसके बाद रेल यात्रियों ने ह्वाइट बोर्ड पर हस्ताक्षर किये। लोगों ने स्वतःस्फूर्त भाव से हस्ताक्षर किये और कई लोगों ने तो उसी वक्त सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट कर दिया। हस्ताक्षर अभियान के तहत सुबह 10 बजे से ही लोगों में सुगबुगाहट देखी…

Read More

शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में वन विभाग द्वारा शिकार परब पर रोक और वन्यजीव संरक्षण को लेकर दलमा क्षेत्र के गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गीता थिएटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक “माटी को पुकार” के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पटमदा के बेलटांड़ चौक में आयोजित कार्यक्रम में अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता और समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने लोगों से वन्यजीवों और…

Read More