Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टाटा मेन अस्पताल और टिनप्लेट हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. टी.सी. जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के स्थायी मजदूरों ने अचानक काम से हटाने के नोटिस के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि वे 27 से TMH गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

    कर्मचारियों ने बताया कि टिनप्लेट अस्पताल में फार्मासिस्ट, एंबुलेंस चालक, अटेंडर, सफाई और सेनिटेशन जैसे स्थायी कार्यों में लगभग 51 कर्मचारी पिछले 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि ये सभी कर्मचारी लंबे समय से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते रहे हैं।

    कर्मचारियों का आरोप है कि जब से टाटा मैन हॉस्पिटल ने टिनप्लेट अस्पताल का अधिग्रहण किया है, तब से उन्हें काम से बाहर करने की नीति अपनाई जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें डॉ. टी.सी. जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी उपस्थिति पहले सीधे टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन के रजिस्टर में दर्ज होती थी, जो यह साबित करता है कि वे अस्पताल के स्थायी कर्मचारी हैं।

    मजदूरों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने TMH प्रबंधन को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और इसकी प्रति जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त को भी सौंपी गई थी। उनका कहना है कि मामला अभी उपश्रमायुक्त कार्यालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद छंटनी का नोटिस जारी करना पूरी तरह गैरकानूनी है।

    प्रभावित कर्मचारियों ने कहा कि यह उनके लिए “जीवन-मरण की लड़ाई” है। उनका कहना है कि वर्षों की सेवा के बाद यदि उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है, तो उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। इसी के विरोध में सभी मजदूर 27 मई से TMH गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना होगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव
    Next Article टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.