कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में रविवार को “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव, शिकायत एवं पद-प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों को बंद लिफाफे में जिला प्रभारी शशिभूषण राय एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को सौंपा।
जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक संवाद और विचार-विमर्श की स्वस्थ परंपरा रही है। वहीं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि इस पहल से संगठन और मजबूत होगा। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी आवेदनों का संकलन कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया।

