Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिरसानगर पीएम आवास योजना के 100 से अधिक लाभुक मंगलवार को फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले और 31 मई तक आवंटित फ्लैट की चाबी दिलाने की मांग की। इस दौरान सरयू राय ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बात कर लाभुकों को जल्द चाबी देने का आग्रह किया।

    फोन पर मंत्री ने कहा कि वादा उन्हें याद है, लेकिन काम में “10-15 दिन आगे-पीछे” हो सकता है। उन्होंने एक कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति लंबित होने की बात भी कही। इस पर सरयू राय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 31 मई तक चाबी नहीं मिली तो वे 1 जून से डीसी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे।

    सरयू राय ने बताया कि पीएम आवास के दो ब्लॉक तैयार हैं, लेकिन ड्रेनेज और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का काम अधूरा है। जेएनएसी के अनुसार एक ड्रेनेज बन चुका है, जबकि दूसरे में करीब 15 दिन लग सकते हैं। वहीं जुडको ने फिलहाल छाई भरकर सड़क को चलने लायक बनाया है, जबकि स्थायी सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है।

    बिजली कनेक्शन को लेकर भी विरोधाभासी दावे सामने आए हैं। बिजली विभाग का कहना है कि 192 घरों में मीटर लग चुके हैं, जबकि लाभार्थियों के अनुसार केवल 85 घरों में ही मीटर लगाए गए हैं। सरयू राय ने कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि योजना में कई विसंगतियों की शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें पहले से मकान वाले लोगों को भी फ्लैट आवंटित किए जाने की सूचना शामिल है। सरयू राय ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता लाभुकों को जल्द चाबी दिलाना है, क्योंकि वे बैंक ऋण और किराए के दोहरे बोझ से परेशान हैं।

    31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान
    Next Article मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.