टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ (आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर) में 10 दिवसीय ‘रोप-इन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के ब्रिज किशोर सिंह ने कहा कि सफलता के लिए टीम भावना, अनुशासन और समय का सम्मान सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर सीखने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।
प्राचार्य प्रीता जॉन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य उद्योगों के लिए कुशल और जिम्मेदार तकनीशियन तैयार करना है। वहीं उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को योग, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, टीम बिल्डिंग और नेतृत्व क्षमता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

