Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच से छह लावारिस बैगों में मिली 233 कैन बीयर

    पश्चिम बंगाल बिक्री के लिए चिन्हित शराब उत्पाद विभाग को सौंपी गई..
    धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की है। छह लावारिस बैगों से कुल 116.5 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत 27 हजार 410 रुपये बताई जा रही है। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

    वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी धनबाद के नेतृत्व में RPF पोस्ट धनबाद और CIB की संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची गाड़ी संख्या 12353 लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो ट्रॉली बैग और चार पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया।

    बैगों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 89 कैन “Kingfisher Strong Premium Beer” और 144 कैन “Haywards 5000 Premium Strong Beer” बरामद हुई। सभी बोतलों पर “FOR SALE IN WEST BENGAL ONLY” अंकित था। बरामद बीयर की कुल मात्रा 116.5 लीटर और अनुमानित कीमत 27 हजार 410 रुपये है।

    RPF ने मौके पर जब्ती की कार्रवाई पूरी कर शराब को पोस्ट धनबाद लाया और उप निरीक्षक पालिका मिंज की लिखित शिकायत पर पूरे मामले को उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और शराब किसकी थी, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त
    Next Article टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    Related Posts

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    August 28, 2026

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    महिंद्रा ने लॉन्च की BE 6 स्पोर्टेक सीरीज, डिजाइन और तकनीक के साथ परफॉर्मेंस पर जोर मानगो में मेयर सुधा गुप्ता ने किया उद्घाटन

    तिनके में भाई का भरोसा: माँ सीता का अखंड विश्वास — अरुण सिंह

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.